पाकिस्तान ने वो किया जो बाकी नहीं कर सके… उमर अब्दुल्ला ने ईरान जंग में बताई भारत की कमजोरी

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईरान-इजराइल वार पर कहा कि अब फेलियर या सक्सेस, मैं उसमें नहीं जाऊंगा, लेकिन ये तो हमें मान के चलना होगा ना कि पाकिस्तान ने वो किया जो बाकी नहीं कर सके. मेरा अपना मानना है कि कहीं न कहीं हमारे जो इजराइल के साथ ताल्लुकात हैं, वो हमारी थोड़ी सी कमजोरी बनी. क्योंकि जैसे मैंने कहा, ये जंग सिर्फ इजराइल को चाहिए. उन्होंने कहा कि शायद अगर हम इतना इजराइल के करीब नहीं होते, तो शायद हिंदुस्तान वो कर सकती थी जो पाकिस्तान ने किया, क्योंकि हमारे अच्छे ताल्लुकात हैं अमेरिका के साथ भी, ईरान के साथ भी.

पाकिस्तान ने वो किया जो बाकी नहीं कर सके… उमर अब्दुल्ला ने ईरान जंग में बताई भारत की कमजोरी
पाकिस्तान ने वो किया जो बाकी नहीं कर सके… उमर अब्दुल्ला ने ईरान जंग में बताई भारत की कमजोरी

मुझे लगता है, जो मुझे लगता है, ये मेरी जाती सोच है, कि हम ये रोल इसलिए अदा नहीं कर सके क्योंकि हमारे इजराइल के साथ ताल्लुकात कुछ ज्यादा करीब के हैं. अब चलिए, जो सीजफायर हुआ अच्छा हुआ, अगर इसमें पाकिस्तान ने रोल अदा किया तो चलिए.

‘उन्हें खुद नहीं पता वो क्या कर रहे हैं’

सीएम उमर ने कहा कि मैंने तो पिछले दिनों कहा कि अमेरिका राष्ट्रपति के बयानों का पता ही नहीं चलता. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है उनको खुद भी पता नहीं है वो क्या कर रहे हैं. सुबह उठके एक बात करते हैं, दोपहर को दूसरी बात, शाम को तीसरी बात. उन्होंने कहा कि आप जिस तरह का, जिस तरह की जबान, जिस तरह का लैंग्वेज वो इस्तेमाल करते हैं, मैं तो कहता हूं वो मतलब अमेरिका के राष्ट्रपति को तो छोड़िए, वो किसी को शोभा नहीं देती.

सीएम ने कहा कि उनको याद करना चाहिए कि वो अमेरिका के राष्ट्रपति हैं. जिस तरह सोशल मीडिया पर गाली-गलौज, आप और मैं अगर उस तरह का लैंग्वेज इस्तेमाल करें, हमें तो ब्लॉक कर देंगे. हमारा अकाउंट सीज कर देंगे. हमें वो फेसबुक और ट्विटर वगैरह से खारिज कर देंगे. अब ये अमेरिका के राष्ट्रपति हैं क्योंकि राष्ट्रपति हैं, डरते हैं लोग, इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं और बार-बार धमकी देना क्या? जंग ईरान ने शुरू नहीं की. जंग ईरान के ऊपर थोपा गया है. सीएम का ये बयान अमेरिकी राष्ट्रपति के उस टिप्पणी को लेकर है, जिसमें उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि अगर सीजफायर फेल हुआ तो वह ईरान पर खतरनाक हमला करेंगे.

‘बेगुनाह लोगों को वहां मारा जा रहा’

सीएम उमर अब्दुल्लाह ने कहा कि पहले तो हमें ये बताएं ना अब इस जंग के पीछे मकसद क्या था? क्योंकि अब सीजफायर के बाद अमेरिका ने कहा हमारी बहुत बड़ी कामयाबी हुई. होर्मुज स्ट्रेट खुला, जनाब- जंग से पहले तो ये खुला था और ये सबके लिए मुफ्त था. इस जंग के बाद अब ईरान को मौका मिला, वो कहते हैं अब इसको टोल टैक्स भरना पड़ेगा. तो फिर हासिल क्या हुआ? और इस सीजफायर के लिए आप हालात पैदा करिए.

सीएम उमर ने कहा कि थोड़ा सा इजराइल पे थोड़ा सा काबू करें, जिस तरह लेबनान पे वो बमबारी कर रहे हैं, जिस तरह बेगुनाह लोगों को वहां मारा जा रहा है, आपको क्या लगता है ना अब किस तरह सीजफायर होगा? तो चलिए हम यहां तक पहुंचे, बड़ी अच्छी बात है, लेकिन ये सीजफायर अगर कामयाब न रहा, इसके पीछे ईरान का कसूर या किसी और का कसूर नहीं होगा, सिर्फ और सिर्फ इजराइल का कसूर होगा. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है अमेरिका को थोड़ा सा इजराइल पे अब कंट्रोल करना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *